बाबू सिंह कुशवाहा के प्रथम आगमन पर ही पार्टी कार्यकर्ता ने क्यों किया था विरोध

0 86

 

जौनपुर। इंडिया गठबंधन प्रत्याशी का जनपद में आगमन के समय ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पहले ही दिन इनकी बोहनी थी खराब कर दिया था। यह बात सोशल मीडिया व मीडिया पर खूब चली की दूर-दराज से आए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी का विरोध उन्हीं के पार्टी के लोगों द्वारा विभिन्न स्थानों पर जमकर किया गया था। जिससे यह प्रतीत होता है कि गठबंधन के यह प्रत्याशी के लिए यह चुनाव काफी भारी पड़ सकता है इसलिए की अभी भी कुछ समाजवादी पार्टी से नजदीकी संबंध रखने वाले लोगों को यह प्रत्याशी मनभावन नहीं है। खासकर समाजवादी के पुराने कार्यकर्ताओं को उनके द्वारा अभी भी नगर अंदाज किया जा रहा है ऐसा चर्चा का बाजार गर्म है। दूसरी तरफ जनता भी यह अटकलें लग रही है कि चुनाव जीतने के बाद यह कितना समय इस जनपद की जनता को दे सकते हैं या चुनाव जीत कर दिल्ली और बांदा का चक्कर काटते रहेंगे। अभी भी लोकसभा 73 की जनता इस असमंजस में पड़ी हुई है कि इन्हें स्वीकार किया जाए या ना किया जाए। फिलहाल आने वाले चुनाव के दिन की यह बात साफ हो पाएगी की जनपद की जनता ने इन्हें किस तरह से नवाजा है। दूसरी तरफ क्या भी देखा जा रहा है कि बहुत ही काम पुराने कार्यकर्ता उनके साथ दिखाई दे रहे हैं कुछ ने तो अभी से किनारा कसना शुरू कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.