जॉग्स की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

0 191

 


जौनपुर महिला डाक्टर की संस्था जौनपुर ऑब्स एवं गाइनी सोसाइटी (जॉग्स) की नई कार्यकारिणी का गठन दिनांक 19.05.2024 को नगर के एक होटल में किया गया। इस कार्यक्रम में प्रयागराज की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा० रंजना खन्ना रहीं। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान होने वाली प्लेटलेट की कमी पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि प्लेटलेट की कमी होने पर उचित जाँच द्वारा निदान किया जा सकता है। आई एम ए अध्यक्ष डा० अरूण कुमार मिश्रा विशिष्ट अतिथि रहे। उन्होंने इस संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए नये पदाधिकारियों को शुभ कामनायें दी। डा० रंजना खन्ना ने नये पदाधिकारियों की घोषणा की। संरक्षक डा० प्रियम्बदा सिंह एवं डा० शकुन्तला यादव बनी तथा डा० मधुशारदा प्रमुख सलाहकार बनी। डा० शुभा सिंह अध्यक्ष, डा० अंजू उपाध्यक्ष एवं डा० शैली निगम सचिव बनी। डा० शुभा सिंह ने संस्था के अभी तक के कार्यक्रमों का विवरण दिया। सचिव डा० शैली निगम ने गर्भावस्था में खून की कमी के विषय पर चर्चा की। संस्था के भविष्य के कायों की रूपरेखा बताते हुए उन्होंने किशोरियों के स्वास्थ्य के लिये विशेष कार्यक्रमों की घोषणा की। इसके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष डा० शिल्पी सिंह, उपसचिव डा० आर०के० गुप्ता, लाब्रेरियन डा० शिखा शुक्ला, क्लीनिकल सचिव डा० अम्बर खान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की सचिव डा० पंखुड़ी श्रीवास्तव बनी। कार्यक्रम का संचालन डा० मधु शारदा ने किया। डा० अंजू ने अंत में सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर डा० वी०के० सिंह, डा० एन०के० सिंह, डा० वी०एस० उपाध्याय, डा० अजीत कपूर, डा० सुलोचना सिह एवं अन्य डाक्टर्स उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.