ससुराल गई महिला पर पत्नी ने चाकू से किया हमला

0 120

 

जौनपुर। कोर्ट के आदेश के बाद सुल्तानपुर गांव में ससुराल गई महिला पर सोमवार की रात पति ने चाकू से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना से गांव में हड़कम्प मच गया। पुलिस कार्रवाई में जुटी रही। गांव के निषाद बस्ती निवासी जितेंद कुमार निषाद की शादी वर्ष 2010 में बक्सा थाना क्षेत्र के खमपुर गांव निवासी बसन्त लाल निषाद की पुत्री सविता निषाद से हुई थी। दोनो से एक पुत्री साक्षी निषाद (9 वर्ष) तथा पुत्र अनमोल (5 वर्ष) है। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही जितेंद पत्नी को मारता पीटता था। कई बार दोनों पक्षों में इसी बात को लेकर पंचायत भी हुई। पंचायत के बाद कुछ दिन दोनों में मामला ठीक ठाक रहता। उसके बाद जितेंद पत्नी से मारपीट करने लगता। डेढ़ वर्ष पूर्व पत्नी मायके चली गयी। उसने पति पर दहेज मांगने तथा मारपीट करने का मुकदमा दर्ज करवाया था। उसी मामले में सोमवार को कोर्ट में दोनो की पेशी थी। न्यायाधीश ने दोनों को समझाबुझाकर दो दिन एक साथ रहकर मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया था। कोर्ट के आदेश के बाद सविता सोमवार की शाम अपने भाई के साथ ससुराल आ गयी। रात को खाना खा कर वह सोई थी कि पति जितेन्द्र ने उसके उपर चाकू से वार कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया। सविता खून से लथपथ पड़ी तड़प रही थी। लोगो ने 112 डायल पर फोन करके पुलिस को सूचना दिया। मामले की गम्भीरता देखते हुए 112 डायल पुलिस ने थाना प्रभारी सुरेन्द्र नाथ सिंह को घटना की जानकारी दिया। सूचना मिलते ही थानाप्रभारी सुरेन्द्र नाथ सिंह तत्काल मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। वहां पहुंचकर सविता को जिला चिकित्सालय भिजवाया। आरोपी पति मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि सविता के भाई सुरेश की तहरीर पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया। उसको गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाई गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.