सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की दस दिन बाद मौत

0 149

 

जौनपुर। महराजगंज क्षेत्र के गद्दोपुर मोड़ के पास 10 दिन पूर्व सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ घायल हो गए थे। जिसका उपचार निजी चिकित्सालय में चल रहा था। बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ई-रिक्शा चालक पर मुकदमा दर्ज किया।

थाना क्षेत्र के पूराहोलराय निवासी अशोक कुमार सिंह बीते 18 मई की शाम को अपनी बाइक से सीड निवासी भुल्लर सिंह के यहां से अपने घर पर आ रहे थे। जैसे ही गद्दोपुर बाजार पहुंचे कि सामने राजाबाजार से तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक आ रहे अज्ञात ई-रिक्शा चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों को सूचना दी गई। जिन्हें जौनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र रोहित सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि घर में अकेले होने के कारण अपने पिता का दाह संस्कार कर पिता के क्रिया कर्म में व्यस्त था। इस कारण थाने पर आने में देरी हुई। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड है। थानाध्यक्ष दिव्यप्रकाश सिंह ने बताया कि अज्ञात ई-रिक्शा चालक पर मुकदमा दर्जकर खोजबीन शुरू कर दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.