गुडवर्क, 24 घंटे के अन्दर पुलिस ने सकुशल बरामद किया गुमशुदा बालक, परिजनों को किया सुपुर्द

0 74

गुडवर्क, 24 घंटे के अन्दर पुलिस ने सकुशल बरामद किया गुमशुदा बालक, परिजनों को किया सुपुर्द

 तामीर हसन शीबू

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा के निर्देशन में गुमशुदा बच्चों की बरादगी हेतु दिये गये विशेष निर्देशन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, शैलेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रशान्त पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 रणजीत कुशवाहा मय हमराह द्वारा दिनांक 08.07.2024 को गुमशुदा आशीष पटेल उम्र करीब 17 वर्ष को अभियोग मु0अ0सं0 102/24 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत के 24 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामदगी करते हुए आवश्यक कार्यवाही कर गुमशुदा को उसके पिता आहोलाल पटेल को सुकुशल सुपुर्द किया गया। परिजन बच्चे को सकुशल पाकर जौनपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

 

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्य़क्ष प्रशान्त पाण्डेय थाना नेवढिया, उ0नि0 रणजीत सिंह कुशवाहा थाना नेवढिया, का0 विष्णुशरण तिवारी थाना नेवढिया, का0 विजय कुमार शास्त्री थाना नेवढिया मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.