जमीनी विवाद को लेकर हुए हमले में वृद्ध समेत चार घायल

पत्रकार इशरत हुसैन

0 106

 

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र लोहगाजर गांव में शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे एक ही परिवार के चार लोगों को धारदार हथियार से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। इस घटना में पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस मामले की लीपापोती कर रही है। घटना शुक्रवार सुबह लगभग 8:00 बजे की है गांव के श्री राम 62 वर्ष अपना टीनसेट सही कर रहे थे कि उसी समय पड़ोस के रहने वाले लोग आधा दर्जन की संख्या में लाठी फरसा व धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमारे में श्री राम 62 वर्ष और उनके भाई हरिराम 58 वर्ष श्री राम का पुत्र सौरभ राज और हरिराम के लड़के प्रांजल राज को मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया।

 

सभी घायल खाने पर गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चारों को डॉक्टरी करने के लिए जलालपुर स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया। गंभीर चोट लगने के कारण जलालपुर स्वास्थ्य केंद्र ने चारों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जिनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायल के परिजनों ने बताया कि हमलावर काफी दबंग किस्म के लोग हैं और पैसे से प्रभावशाली व्यक्ति हैं। उनके दबाव में आकर स्थानीय पुलिस मामले की लीपापोती कर देती है।

इसके पूर्व में भी कई बार हमलावरों ने हमला किया लेकिन पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई नहीं किया जिसके परिणाम में आज यह घटना घटित हो गई। दूसरी तरफ यह बात अब साफ दिखाई दे रही है कि पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा का चाबुक चलना शुरू हो गया है यदि कोई थानेदार पीड़ितों की मदद नहीं करेंगे तो उन्हें इसका खामियाजा भोगना पड़ेगा। पीड़ितों की सर्वप्रथम सुनवाई ना करने वाले थाना अध्यक्ष नाप रहे हैं और आगे भी कई पर गांठ गिरने की संभावना दिखाई दे गांठ गिरने की संभावना दिखाई गाज गिरने की संभावना दिखाई दे रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.