चोरी के जेवरात के साथ महिला गिरफ्तार

दानिश हसन

0 117

 

जौनपुर। शाहगंज पुलिस ने चोरी की दो जोड़ी मीना और तीन तीन नग की सफेद धातु, एक नथिया एक पावजेव के साथ एक महिला को गिरफ्तार करने का दावा किया है। थाना शाहगंज पुलिस ने फरियादी की सूचना पर शनिवार की सुबह 9:40 बजे सुबह दादर पुल शाहगंज से एक महिला पूजा पत्नी गोविन्दा निवासी सुम्बुलपुर थाना खेतासराय को चोरी के समान के साथ गिरफ्तार कर लिया। वादिनी मुकदमा एक महिला को पकड़े हुए मौजूद मिली व बताया कि यह वही महिला है जिसने मेरा जेवरात चुराया है। पुलिस ने पकड़ी गई महिला का नाम और पता पूछा तो उसने अपना नाम पूजा पत्नी गोविन्दा ग्राम सुम्बुलपुर गुरैनी थाना खेतासराय बताया।

महिला कांस्टेबल ने जब जामा तलासी ली तो महिला के पहने व्लाउज के अन्दर से दो जोड़ी मीना, तीन-तीन नग की सफेद धातु, एक नथिया सफेद धातु, एक पावजेव सफेद धातु बरामद हुआ। जिसे वादिनी खुशबू बिन्द उपरोक्त द्वारा मौके पर ही पहचान शिनाख्त कर ली। पुलिस ने बरामद जेवरात के आधार पर थाने पर मामला पंजीकृत कर कार्यवाही करते हुए महिला को न्यायालय भेज दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.