सोने की चैन चोरी करने वाली गिरफ्तार

0 41

 

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने सोने की चैन चोरी करने वाली महिला को सोने के चैन के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार के दिन जिस महिला की चैन चोरी हुई वह दौलतिया मंदिर पर दर्शन पूजन करने आई थी कि गीता देवी पत्नी राम मिलन दुबे की गले का चैन सुशीला पत्नी फूलचन्द ने गले से झटके से खीच लिया। जिसे मौके पर ही तुरन्त गीता देवी ने समय करीब 9.5 बजे छीने हुए चैन के साथ पकड़ लिया गया। उप निरीक्षक संतोष कुमार पाठक ने चैन चोरी की सूचना पर मय पुलिस टीम के साथ पहुंच कर चैन चोरी करने वाली महिला सुशीला पत्नी फूलचन्द को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई महिला को थाने लाकर उसके विरुद्ध मामला पंजीकृत कर लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.