मछली बनाने से मना करने पर महिला को छत से फेका

दानिश हसन

0 99

 

जौनपुर। थाना सरायख्वाजा क्षेत्र के जासोपुर गांव में सावन में मछली बनाने से मना करने पर महिला को ससुराल वालों पर उसे मारपीट कर तीन मंजिला छत से ढकेलने का आरोप लगा है। इसी थाना क्षेत्र के जासोपुर गांव निवासी तीन बच्चों की मां का आरोप है कि ससुराल वालों ने उससे सावन में मछली बनाने के लिए कहा और उसने जोहि मछली बनाने से इंकार किया तो इसी बात को लेकर महिला की पति, सास, ससुर व नन्दों से तीखी बहस हो गई। बात अधिक बढने पर उन लोगों ने मिलकर तीनों बच्चों के सामने महिला को मारपीट कर तीन मंजिला छत से नीचे ढकेल दिया। छत से गिरने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गई। आनन फानन में आसपास के जुटे लोगों ने महिला को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.