महिला पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने वाला गिरफ्तार

0 74

 

जौनपुर। सरपतहां पुलिस टीम ने महिला पर पेट्रोल छिड़ककर जला देने की घटना कारित करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। गुरूवार को थाना सरपतहाँ पर वादिनी मुकदमा ने इस बात की तहरीर दी कि विनय कुमार बिन्द पुत्र राम चेत निवासी मटियरा बघरवारा थाना सरपतहां 10 दिन पूर्व उनके घर में पारिवारिक मामले में पकड़ा गया था। उसी बात से क्षुब्ध होकर विनय गुरूवार की रात समय करीब 3 बजे उन्हें पेट्रोल डालकर आग से जला दिया। जिससे वो जल गई। पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। जिनका इलाज चल रहा है। फिल्हाल महिला की हालत ठीक है। वादिनी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बीएनएस पंजीकृत किया। घटना के दिन एसपी अजय पाल शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए विनय की गिरफ्तारी के लिए सम्बन्धित को आवश्यक आदेश निर्देश दिया। थाना सरपतहाँ पुलिस ने त्वरित कार्यवाह करते हुए घटना से सम्बन्धित विनय कुमार बिन्द पुत्र राम चेत निवासी मटियरा बघरवारा थाना सरपतहां को गिरफ्तार कर कार्यवाही में जुट गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.