महिलाओं पर राक्षसी कृत्‍य करने वाले दंडित हों… सजा की व्यापक चर्चा हो, लाल किले की प्रचीर से बोले पीएम मोदी

देश आज अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11वीं बार लाल किले से देश को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने देश में महिलाओं की तरक्की का योगदान किया। साथ महिलाओं पर हो रहे अत्‍याचारों पर भी चिंता जताई। पीएम ने कहा कि महिलाओं संग राक्षसी कृत्‍य करने वालों को जल्‍द से जल्‍द फांसी पर लटकाया जाए।

0 166

अमन की शान डेस्क                                               नई दिल्‍ली। देश आज अपना 78 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11वीं बार लाल किले से देश को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने बिना नाम लिए ही कोलकाता में हुए डॉक्टर रेप-मर्डर मामले में सख्त एक्शन लेने की मांग की। पीएम ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं पर अत्याचार करने वालों को जल्द दंडित किया जाए। सजा की व्यापक चर्चा भी हो।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी माताओं-बहनों के साथ अत्याचार हो रहे हैं, यह चिंता की बात है। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के चलते जनमानस में आक्रोश है। उसे हम महसूस कर रहे हैं। मैं कहना चाहूंगा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जल्द जांच हो। अपराधी को जल्द से जल्द सजा मिले।

 

पीएम मोदी ने कहा कि जब महिलाओं पर अत्याचार की घटना होती है तो खबरों में उसकी चर्चा होती है, लेकिन सजा मिलती है तो छोटी सी खबर लगती है।

मोदी ने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि पाप करने वालों की सजा पर चर्चा हो। उन्हें फांसी पर लटकाना चाहिए। दोषियों में डर पैदा होना चाहिए। ये डर पैदा करना जरूरी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.