दहेज के लिए महिला को पीटकर घर से निकाला

0 58

 

जौनपुर। मड़ियाहूं के पाली गांव निवासी राम सिंह यादव ने थाने में तहरीर देकर बेटी की सास और पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी काजल का विवाह दो वर्ष पूर्व पुरा अंधरी गांव निवासी राजनाथ यादव के बेटे विवेक के साथ हुआ था। उस दौरान उन्होंने क्षमता के अनुसार उपहार स्वरूप नकदी, सामान देकर बेटी को हंसी खुशी माहौल में विदा किया था। आरोप है कि विवाह के कुछ माह बाद बेटी पर मायके से दहेज के रूप में सात लाख नकदी और बाइक मंगवाने का दबाव बनाया जाने लगा। इनकार करने पर पति और सास गुड्डी देवी अक्सर उसे मारने पीटने लगे। आरोप है कि बीते दो अगस्त को उसे मारपीट कर घायल अवस्था में ससुराल से भगा दिया। वह अब मायके में रह रही है। खुटहन थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी काजल का विवाह दो वर्ष पूर्व पुरा अंधरी गांव निवासी राजनाथ यादव के बेटे विवेक के साथ हुआ था। उस दौरान उन्होंने क्षमता के अनुसार उपहार स्वरूप नकदी, सामान देकर बेटी को हंसी खुशी माहौल में विदा किया था। आरोप है कि विवाह के कुछ माह बाद बेटी पर मायके से दहेज के रूप में सात लाख नकदी और बाइक मंगवाने का दबाव बनाया जाने लगा। इनकार करने पर पति और सास गुड्डी देवी अक्सर उसे मारने पीटने लगे। आरोप है कि बीते दो अगस्त को उसे मारपीट कर घायल अवस्था में ससुराल से भगा दिया। वह अब मायके में रह रही है। खुटहन थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.