पाक्सों एक्ट के मुकदमें में नामजद चन्द्रशेखर सिंह गिरफ्तार

0 78

 

 

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर पुलिस टीम ने पाक्सों एक्ट के मुकदमें में नामजद एक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। उप निरीक्षक गंगा सागर मिश्र मय पुलिस टीम के साथ सोमवार के दिन क्षेत्र में मामूर थे कि तभी मुखबिर ने आकर सूचना दी कि पाक्सो एक्ट थाना मुगराबादशाहपुर से सम्बन्धित चन्द्रशेखर सिंह चौहान पुत्र काशी प्रसाद निवासी सरोखनपुर थाना मुंगराबादशाहपुर अपने घर पर मौजूद है और कही जाने की फिराक में है यदि जल्दी किया जाये तो पकड़ा जा सकता है। मुखबीर की इस सूचना पर भरोसा जताते हुए उप निरीक्षक गंगा सागर मिश्र अपनी पुलिस टीम के साथ दरिंदे चन्द्रशेखर सिंह चौहान के घर में दबिश देकर सोमवार की सु​बह करीब 6.15 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर थाने ले आई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.