138 प्रतिबंधित कछुओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

दानिश हसन

0 76

 

जौनपुर। खेतासराय पुलिस ने दीदारगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार के दिन 138 प्रतिबंधित कछुओं के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। दोनों तस्कर अमेठी जनपद के गौरीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। दोनों तस्कर 138 प्रतिबंधित कछुओं को पश्चिम बंगाल बेचने जा रहें थें तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। फिल्हाल पुलिस ने राजलाल उर्फ राजबहादुर पुत्र स्व बाबूलाल उर्फ लालबाबू निवासी चतुरी थाना गैरीगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 48 वर्ष, छविलाल पुत्र सुरेश निवासी गाँधीनगर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 28 वर्ष पर वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.