गाय की तीन महीने की बछीया से कुकर्म करने वाला बॉबी पंडित चर्चे में

0 176

 

 

उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के थाना जमुनापार क्षेत्र की रोशन विहार कालोनी में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने 3 महीने की गाय की बछिया को अपनी हवस का शिकार बना डाला। मौके पर पहुंचे बछिया के मालिक ने जब उसे लहबलुहान हालत में देखा तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। उसने तुरंत इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को रोशन विहार के रहने वाले हरिश्चंद्र अपने पशुओं को चारा डालने सुबह गया तो उसकी तीन महीने की बछिया लहूलुहान हालत में पड़ी थी। जब उसे जांच पड़ताल की तो पता लगा कि बछिया के साथ कुकर्म किया गया है। आसपास के कुछ लोगों ने जानकारी मिली की बछिया के साथ कुकर्म पड़ोस में रहने वाले बॉबी पंडित ने किया है। जिसके बाद गुस्साए हरिश्चंद ने तुरंत पुलिस में शिकायत कर दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी युवक बॉबी पंडित को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं घटना के संबंध में और अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 3 महीने की बछिया के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। बछिया के मालिक की शिकायत के बाद कुकर्म के आरोपी युवक बॉबी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि उसने शराब के नशे में इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बछिया के साथ कुकर्म की बात को कबूल कर लिया। वहीं इस घिनौनी घटना के बाद से गौ रक्षा दल गुस्से में है। घटना का पता लगते ही गौ रक्षा दल के जिलाध्यक्ष विकास मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.