14.81 करोड़ से ग्राम पंचायतों में होंगे विकास कार्य

ब्यूरो चीफ अश्वनी यादव अम्बेडकर नगर..

0 238

 

अम्बेडकरनगर जिले के 899 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य में अब तेजी आएगी। लंबे समय बाद 15वें वित्त आयोग के तहत ग्राम पंचायतों को 14 करोड़ 81 लाख की धनराशि पहुंची है। इससे गांव में नाली, खड़ंजा, प्रकाश ,मरम्मत व ठोस द्रव्य अपिशष्ट प्रबंधन के कार्य कराए जाएंगे।लोकसभा चुनाव के बाद शासन ने ग्राम पंचायतों में विकास कार्य के लिए 14 करोड़ 81 लाख का बजट दिया है।

इसके तहत टाइड व अनटाइड दोनो कार्य कराए जाते हैं। लंबे समय से बजट न मिलने के चलते ग्राम पंचायतों में कई तरह के कार्य रुके हुए थे। ऐसे में राशि मिलने के बाद अधूरे व नए कार्यों में तेजी आएगी।अंधियरवा गांव के प्रधान वेद प्रकाश ने बताया कि लंबे समय से राशि न मिलने से कार्य प्रभावित था। केवल मनरेगा के तहत कार्य हो रहे थे।

अब राशि मिली है तो गांव के मुख्य मार्ग पर नाली का प्रस्ताव लंबे समय से बंद पड़ा था। पहले उसे कराया जाएगा। साथ ही अन्य कार्य भी कराए जाएंगे।

मीरपुर शेखपुर के प्रधान प्रतिनिधि राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि 15 वें वित्त की राशि मिलने से पूर्व में कराए गए कार्यों का भुगतान किया जाएगा साथ ही कुछ खड़ंजों की मरम्मत भी होगी। नई नाली का भी निर्माण कराया जाएगा।15वें वित्त की राशि सभी ग्राम पंचायतों में पहुंच गई है। जिससे गांव में विकास के कार्य प्रारंभ करने के निर्देश सचिव व ग्राम प्रधान को दिए गए हैं। इसका लाभ ग्रामीणों को कई तरह के कार्यों में देखने को मिलेगा। यह जानकारी अवनीश कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ मीडिया दी है!

Leave A Reply

Your email address will not be published.