फर्जी पुलिस बनकर 12 महिलाओं से रेप और ठगी करने वाला दरिंदा राजन वर्मा गिरफ्तार

0 110

 

लखीमपुर खीरी। यूपी के बरेली में फर्जी सिपाही बनकर 12 से ज्यादा महिलाओं से दुष्कर्म और ठगी करने वाले दरिंदे राजन वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजन 8वीं पास है जो फर्जी पुलिस बनकर महिलाओं से ठगी और दुष्कर्म करता था और खुद को यूपी पुलिस में सिपाही बताता लेकिन जांच में पाया गया कि ये सिपाही नहीं है। राजन वर्मा ने शादी का झांसा देकर यूपी पुलिस की कई महिला कांस्टेबलों से रेप किया। उनसे रुपए ठगे और भाग निकला। आज बरेली पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया।

मुरादाबाद, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बरेली में भी रेप के मुकदमे दर्ज हैं। ये सिर्फ उन्हीं महिला कांस्टेबलों को टारगेट करता था जिनका सरनेम ‘वर्मा’ होता है। पहले दोस्ती, फिर प्यार, फिर शादी का झांसा और आखिर में रुपए लेकर फरार हो जाता था। राजन वर्मा लखीमपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.