आधा करोड़ के अधिक सोने चांदी के जेवरातों की चोरी

0 54

 

जौनपुर। पवारा थाना क्षेत्र में अपराधिक वारदातें दिन पर दिन बढती जा रही है। शातिर चोरों के गिरोह ने आधा करोड़ से अधिक चोरी की घटना को अंजाम देकर नई थानाध्यक्ष को सलामी ठोक दिया है। घटना ग्रामसभा हिम्मतपुर में शुक्रवार की रात करीब 60 लाख से अधिक जेवर लेकर चोर फरार हो गए। घटना की जानकारी पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। उक्त गांव निवासी राजकिशोर यादव पुत्र रामकुमार यादव के घर पर आधी रात को चोरों का गिरोह पीछे की दीवार की खिड़की तोड़कर घर के अंदर घुस गए और चोरी की घटना को अंजाम देकर निकल गए। चोरी की घटना तब पता चली जब सुबह करीब दस बजे महेश की पत्नी चंद्रिका यादव घर की सफाई करने गई तो पीछे की खिड़की टूटा देखकर दंग रह गई। कमरे में देखा तो सारे सामान बिखरे हुए थें। राजकिशोर व उनकी पत्नी घर की स्थिति देखकर दंग रह गए। वहीं पर रोने पीटने लगे। घरवालों के अनुसार दो सोने का हार, दो सोने की चूड़ी, नौ सोने की चैन, बीस अंगूठी, चार झुमका, तीन सोने की लॉकेट, एक झाली सोने की लगभग 855 ग्राम सोने का समान था। चांदी के एक किलोग्राम की करधन एक किलोग्राम का दो छागल दस जोड़ी पायल, दस जोड़ी मीना सोना चांदी दोनों को मिलाकर लगभग करीब आधा करोड़ रुपए के समान थे। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह मौके पर पहुंच कर पुलिस फोर्स के साथ तपशिश में जुट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.