जीप अभियान के माध्यम से कृषि विकास की जागरूकता का हुआ आयोजन

0 20

 

गोण्डा। हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड ने गोंडा जिले में किसानों के बीच कृषि विकास की जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष जीप अभियान का आयोजन किया। इस अभियान की शुरुआत जिला कृषि अधिकारी द्वारा गोंडा स्थित कार्यालय में डॉक्टर प्रमोद कुमार जिला कृषि अधिकारी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई।

जीप अभियान का उद्देश्य किसानों तक नवीनतम कृषि तकनीक को उर्वरक उपयोग और फसल प्रबंधन की जानकारी पहुंचाना है। इस अभियान के दौरान एचयूआरएल टीम से जिला विपणन अधिकारी सौरज सिंह एवं सहायक अधिकारी सुमित तिवारी ने जिले में विभिन्न गांव का दौरा किया और किसानों को कृषि संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। किसानों को उर्वरक के उचित उपयोग उल्लेख पद्धति के फसल संरक्षण के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही एचयूआरएल के पीएम प्रणाम योजना के उत्पादों के बारे में भी जानकारी दी।

जिला कृषि अधिकारी ने अभियान की शुरुआत करते हुए कहा की यह अभियान किसानों तक सीधा पहुंचकर उन्हें आवश्यक जानकारी देने का एक प्रभावी तरीका है। हर्ल की इस पहल से किसानों को नई तकनीकी और उर्वरक के सही उपयोग के बारे में जानकारी का मौका मिलेगा जो उनकी फसल उत्पादन में सुधार लाने मदद करेगा इस जीप अभियान के माध्यम से हम गांव-गांव जाकर किसने संवाद कर रहे हैं जिन्हें कैसे विकास के लिए आवश्यक संसाधनों और तकनीक से अवगत करा रहे हैं। अभियान के दौरान किसानों ने एचयूआरएल टीम से अपनी समस्याएं साझा की और सुझाव दिये इस समस्याओं और सुझाव को गंभीरता से सुनकर समाधान के उपाय बताए गए,जिससे किसानों के चेहरे पर उत्साह और विश्वास देखा गया।

इस प्रकार आयोजित जीप अभियान से गोंडा जिले के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है जो उन्हें आधुनिक कृषि पद्धति और उर्वरकों के उपयोग से लाभान्वित करेगा और उनके जीवन स्तर में सुधार लाएगा। इस पूरे अभियान में जिला कृषि कार्यालय ने बढ़-चढ़कर अपनी उपलब्धता बनाए रखी। इसके लिए इस एचयूआरएल के जिला विपणन अधिकारी ने सभी किसानों एवं समस्त जनों का आभार व्यक्त किया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.