धान के खेत में जानवरो से नोची हुई मिली अज्ञात लाश, हत्या की आशंका

0 92

 

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के ब्रह्मानपुर भैंसा स्थित कोणार्क फैक्ट्री के समीप जानवरो से नोची हुई एक अज्ञात की लाश मिलने सें क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शुक्रवार की सुब​ह करीब 7 बजे कोणार्क फैक्ट्री के पीछे धान के खेत में जानवरों से नोची हुई लाश देखकर जुटी हुई भीड़ ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को सूचना दिया। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची और मृतक का अंगुस्ठ छाप के साथ अन्य प्रक्रियाओं को भी पूरा किया। स्थानिय थाने के थानाध्यक्ष ने लाश को बाहर निकाल कर काफी देर तक रखकर पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वैसे स्थानिय ग्रामिणों द्वारा हत्या की आशंका जताई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.