मंदिर में सफाई करने वाली लड़की से 9 ने किया गैंगरेप, तीन नामजद शिवा. विनय वंश गिरफ्तार

0 120

 

यूपी के जिला अयोध्या में राम मंदिर में सफाई कर्मी के रूप में काम करने वाली 20 साल की एक युवती द्वारा 9 लोगों पर कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पीड़िता बीए अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। अयोध्या के कैंट थाने में छात्रा द्वारा दर्ज कराई गयी प्राथमिकी के अनुसार, 16 से 25 अगस्त के बीच तीन अलग-अलग मौकों पर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। कैंट के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अमरेंद्र प्रताप सिंह ने शुरू में बताया था कि प्राथमिकी 2 सितंबर को दर्ज की गई और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इसके बाद, शुक्रवार दोपहर को अयोध्या के पुलिस अधीक्षक (शहर) मधुवन सिंह ने दो और गिरफ्तारियों की पुष्टि की। सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किये गए लोगों की पहचान वंश, विनय, शिवा और उदित के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया, “पकड़े गए लोगों में से तीन को प्राथमिकी दर्ज होने के एक दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया और दो अन्य को बाद में गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच जारी है।” पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में महिला ने दावा किया, वह अयोध्या में राम जन्मभूमि पर सफाई कर्मचारी के रूप में काम करती है और एक स्थानीय महाविद्यालय में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.