जौनपुर। यूपी शासन की ओर से शुक्रवार की देर रात प्रदेश में 29 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए।
इस क्रम में जौनपुर के जिलाधिकारी रहे रविंद्र कुमार मांदड़ का भी तबादला किया गया। उन्हें प्रयागराज का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं इनकी जगह जौनपुर जिले की जिम्मेदारी डॉ. दिनेश चंद्र को दी गई है।
डॉ. दिनेश चंद्र सहारनपुर में डीएम का कार्यभार संभाल चुके हैं। जौनपुर में तैनाती के पहले वे चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग में बतौर विशेष सचिव कार्यरत थे। डॉ. दिनेश 2012 बैच के आईएएस हैं। वह डीएम बहराइच के पद पर भी रह चुके हैं।
रविंद्र कुमार मांदड़ ने फरवरी 2024 में जौनपुर जिले की जिम्मेदारी संभाली थी। करीब सात महीने 14 दिन के कार्यकाल में उन्होंने जिले में कई बदलाव किए। भ्रष्ट राजस्व कर्मियों व अन्य कर्मचारियों पर भी उन्होंने खूब कार्रवाई की। हलांकि लोकसभा चुनाव के बाद अब रविन्द्र कुमार मांदड़ जी अपने फुल फार्म में आकर जौनपुर के विकास को गति देने की योजना बनाने में जुट रहे थे कि शासन ने उनके तबादले का फरमान जारी कर दिया इससे एक बार फिर विकास की गति धीमी होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
नवागत जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र यूपी के ही जनपद बिजनौर के मूल निवासी है तथा 2012 बैच के आईएएस अधिकारी है। चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग में बतौर विशेष सचिव कार्यरत थे।अब डीएम जौनपुर बनाए गये है। इसके पहले बतौर डीएम कानपुर देहात, बहराइच और सहारनपुर में जिम्मेदारी निभा चुके है बतौर डीएम जौनपुर इनकी चौथी पोस्टिंग है।
स्थानान्तरित आईएएस की सूची निम्नवत है
जनपद जौनपुर में देश आज़ादी के बाद से अब तक के जिलाधिकारी की सूची कौन कितने दिन तक रहा ज़िलें में!
1. | श्री सी0 वी0 राव आई0ए0एस0 | 15-08-1947 | 07-04-1948 |
2. | श्री एस0 आर0 डी0 सक्सेना आई0ए0एस0 | 08-04-1948 | 12-08-1952 |
3. | श्री लालरत्नाकर सिंह आई0ए0एस0 | 13-08-1952 | 10-04-1955 |
4. | श्री गिरजा प्रसाद पाण्डेय आई0ए0एस0 | 11-04-1955 | 19-05-1956 |
5. | श्री सत्य प्रकाश भटनागर आई0ए0एस0 | 20-05-1956 | 10-05-1957 |
6. | श्री अश्वनी कुमार आई0ए0एस0 | 11-05-1957 | 22-07-1958 |
7. | श्री वी0 के0 मिश्रा आई0ए0एस0 | 23-08-1958 | 18-02-1959 |
8. | श्री प्रताप सिंह आई0ए0एस0 | 02-03-1959 | 03-12-1960 |
9. | श्री पी0 आर0 बी0 भीमन आई0ए0एस0 | 14-12-1960 | 25-06-1961 |
10. | श्री एम0 एस0 मुस्फिक आई0ए0एस0 | 26-06-1961 | 06-07-1964 |
11. | श्री पी0 सी0 सक्सेना आई0ए0एस0 | 07-07-1964 | 27-07-1967 |
12. | श्री वी0 के0 सक्सेना आई0ए0एस0 | 28-07-1967 | 24-05-1969 |
13. | श्री राजेन्द्र नाथ आई0ए0एस0 | 25-05-1969 | 12-06-1970 |
14. | श्री आर0 एन0 मिश्रा आई0ए0एस0 | 13-06-1970 | 10-12-1973 |
15. | श्री ओ0 एन0 वैद्य आई0ए0एस0 | 17-12-1973 | 03-08-1975 |
16. | श्री सी0 के0 वर्मा आई0ए0एस0 | 04-08-1975 | 05-08-1976 |
17. | श्री वी0 एस0 लाली आई0ए0एस0 | 06-08-1976 | 16-07-1977 |
18. | श्री एस0 के0 अहमद आई0ए0एस0 | 29-07-1977 | 30-06-1978 |
19. | श्री लक्ष्मी चन्द आई0ए0एस0 | 01-07-1978 | 11-07-1979 |
20. | श्री एन0 ए0 विश्वनाथ आई0ए0एस0 | 12-07-1979 | 24-07-1980 |
21. | श्रीमती नीरा यादव आई0ए0एस0 | 25-07-1980 | 31-05-1981 |
22. | श्री ललित श्रीवास्तव आई0ए0एस0 | 01-06-1981 | 25-06-1983 |
23. | श्री प्रदीप कुमार सिन्हा आई0ए0एस0 | 05-07-1983 | 20-06-1985 |
24. | श्री विष्णु स्वरूप आई0ए0एस0 | 20-06-1985 | 19-08-1987 |
25. | श्री नेतराम आई0ए0एस0 | 20-08-1987 | 20-05-1990 |
26. | श्री बिन्दा स्वरूप आई0ए0एस0 | 24-05-1990 | 29-06-1990 |
27. | श्री यशपाल आई0ए0एस0 | 10-07-1990 | 24-03-1991 |
28. | श्री जी0 डी0 माहेश्वरी आई0ए0एस0 | 25-03-1991 | 28-06-1992 |
29. | श्री प्रवीन कुमार आई0ए0एस0 | 01-07-1992 | 12-07-1993 |
30. | श्री के0 ए0 सिंह देव आई0ए0एस0 | 12-07-1993 | 10-01-1994 |
31. | श्री राजा राम आई0ए0एस0 | 11-01-1994 | 14-02-1995 |
32. | श्री आर0 ए0 प्रसाद आई0ए0एस0 | 14-02-1995 | 10-07-1995 |
33. | श्री जगत पाल आई0ए0एस0 | 10-07-1995 | 07-08-1996 |
34. | श्री नवनीत कुमार सहगल आई0ए0एस0 | 07-08-1996 | 14-10-1997 |
35. | श्रीमती अनीता सिंह आई0ए0एस0 | 05-10-1997 | 11-04-1998 |
36. | श्री के0 के0 उपाध्याय आई0ए0एस0 | 14-04-1998 | 09-04-1999 |
37. | श्रीमती नीना नन्दन आई0ए0एस0 | 11-04-1999 | 24-10-1999 |
38. | श्री बी0 डी0 सिंह आई0ए0एस0 | 27-10-1999 | 12-09-2000 |
39. | श्री राजन शुक्ला आई0ए0एस0 | 12-09-2000 | 19-04-2002 |
40. | श्री संजीव मित्तल आई0ए0एस0 | 21-04-2002 | 07-05-2002 |
41. | श्री चन्द्र भानु आई0ए0एस0 | 10-05-2002 | 11-11-2002 |
42. | श्री राजा राम उपाध्याय आई0ए0एस0 | 16-11-2002 | 30-06-2003 |
43. | श्री टी0 पी0 पाठक आई0ए0एस0 | 01-07-2003 | 16-07-2003 |
44. | श्री डी0 सी0 मिश्रा आई0ए0एस0 | 19-07-2003 | 31-01-2004 |
45. | श्री जितेन्द्र कुमार आई0ए0एस0 | 03-02-2004 | 07-03-2005 |
46. | श्री अनुराग यादव आई0ए0एस0 | 08-03-2005 | 17-05-2007 |
47. | श्रीमती अपर्णा यू0 आई0ए0एस0 | 17-05-2007 | 13-04-2010 |
48. | श्री गौरव दयाल आई0ए0एस0 | 13-04-2010 | 20-03-2012 |
49. | डा0 बलकार सिंह आई0ए0एस0 | 27-03-2012 | 30-09-2012 |
50. | श्री सुहास एल0 वाई0 आई0ए0एस0 | 30-09-2012 | 23-01-2015 |
51. | श्री भानुु चन्द्र गोस्वामी आई0ए0एस0 | 31-01-2015 | 24-02-2017 |
52. | डा0 बलकार सिंह आई0ए0एस0 | 24-02-2017 | 22-05-2017 |
53. | श्री सर्वज्ञ राम मिश्र आई0ए0एस0 | 22-05-2017 | 22-12-2017 |
54. | श्री अरविन्द मलप्पा बंगारी आई0ए0एस0 | 25-12-2017 | 13-10-2019 |
55. | श्री दिनेश कुमार सिंह आई0ए0एस0 | 16-10-2019 | 18-01-2021 |
56. | श्री मनीष कुमार वर्मा आई0ए0एस0 | 18-01-2021 | 28-02-2023 |
57. | श्री अनुज कुमार झा आई0ए0एस0 | 03-03-2023 | 30-01-2024 |
58 | श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ आई0ए0एस0 | 02-02-2024 |