पैसा छीनने का विरोध करने पर साधू की पत्थर से कुचकर हत्या

0 51

 

उत्तर प्रदेश के जिले में एक साधु को ईंट से कुचलकर मार दिया गया। हत्या का आरोप चार किशोरों पर लगा है। आरोप है कि रुपये छीनने का विरोध किए जाने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने साधु हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उनकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एसीपी चेतगंज गौरव कुमार ने जानकारी दी कि चारों आरोपी बेनियाबाग मलीन बस्ती के निवासी हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

चेतगंज चौराहे पर सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक हंगामा मचने लगा। कुछ किशोर एक साधु से उलझे हुए थें। वो साधु का पैसा छीनने का प्रयास कर रहे थें। वहीं साधु इसका विरोध कर रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने ईंट उठा ली और साधु पर हमला बोल दिया। ईंट से कूचकर साधु की हत्या कर दी। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि चेतगंज चौराहे के पास शराब की दुकान के सामने न्यू कॉलोनी ककरमत्ता (भेलूपुर) निवासी साधु पप्पू (45 वर्ष) लेटा हुआ था। लोगों ने कहा कि दोपहर तीन बजे के करीब चार किशोर वहां पहुंचे। उन्होंने साधु का पैसा छीनने का प्रयास किया। इस पर विवाद होने लगा। साधु और किशोर झगड़ा करते हुए सड़क पर आ गए। इस दौरान किशोरों ने साधु पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के समय मौजूद लोगों ने दो किशोरों को पकड़ लिया। घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। उन्हें लेकर थाने आई। गंभीर रूप से घायल साधु को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद चेतगंज थाने की पुलिस दो और किशोर को मलिन बस्ती से गिरफ्तार कर लिया।

कल्लू गैंग से ताल्लुक होने की चर्चा

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश हैं। वे आए दिन शराब पीकर इलाके के लोगों के साथ झगड़ा करते हैं। वे लोग छिनैती में भी संलिप्त रहे हैं। लोगों के विरोध करने पर मारपीट करने लगते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ महीनों से कल्लू गैंग नाम का एक गिरोह सक्रिय है। सभी किशोर उस गैंग के सदस्य हैं। आसपास के इलाके में इस गैंग का आंतक हैं। पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो पाई थी। अब उन लोगों ने इस घटना को अंजाम दे दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.