शिक्षक की माता का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

0 10

 

कर्नलगंज, गोण्डा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के कर्नलगंज प्रखंड अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह की 72 वर्षीय माता सुभावती का शुक्रवार की देर रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शिक्षकों व क्षेत्रवासियों में शोक व्याप्त है।

मिली जानकारी के मुताबिक कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनापुर (पंचमपुरवा) निवासी शिक्षक तेज बहादुर सिंह की माता सुभावती पत्नी महिपाल सिंह करीब 72 वर्ष की थी,जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। जिनका कई महीने से इलाज चल रहा था। शुक्रवार की देर रात्रि उनका निधन हो गया। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार कचनापुर कुटी घाट पर किया गया। उनके निधन पर पप्पू सिंह, मनोज सिंह, अजय सिंह, मस्तराम सिंह, डॉक्टर आई.पी. सिंह, अशोक सिंह, दिवाकर सिंह, चंदू सिंह, राम कुमार मिश्रा, दिनेश कुमार सिंह, मो० सईद, मो० करीम, शफीकुर्रहमान, सौरभ सिंह, यज्ञेश सिंह, राजेश यादव समेत शिक्षकों व क्षेत्रवासियों में शोक व्याप्त है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.