बालिकाओं को फुसलाकर भगा ले जाने के दो अलग-अलग मामलों में आरोपी गिरफ्तार

0 100

 

कर्नलगंज, गोण्डा। बीते 17.09.2024 को क्षेत्र की एक महिला द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति उनकी पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले गया है। वादिनी की तहरीर पर थाना कोतवाली कर्नलगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त मोहम्मद शमीम पुत्र मोहम्मद वसीम निवासी चौधरी मोहल्ला थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी को थाना कर्नलंगज पुलिस द्वारा शुक्रवार दिनांक 27.09.2024 को जरवल तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली कर्नलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। वहीं बीते 18 सितंबर को थाना कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना कोतवाली में लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षी उनकी पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले गया है। वादिनी की तहरीर पर थाना कोतवाली कर्नलगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

 

मु0अ0सं0-419/24, धारा 87 बीएनएस थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा के विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त अकबर अली पुत्र गोगई उर्फ सैय्यद अली निवासी ग्राम खरथरी बाबापुरवा थाना कोतवाली कर्नलगंज, जनपद गोण्डा को थाना कर्नलंगज पुलिस द्वारा शुक्रवार दिनांक 27.09.2024 को कर्नलगंज रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली कर्नलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। इस गिरफ्तार कर्ता टीम में उपनिरीक्षक नागेश्वर नाथ पटेल, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, महिला कांस्टेबल सोनम देवी शामिल रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.