कोषाध्यक्ष निरंजन सिंह के भतीजे ऋतिक सिंह की होटल में हत्या

0 85

 

यूपी के जिला मेरठ में पीछली साल पेशाब कांड में पीड़ित रहे ऋतिक सिंह की होटल में हत्या से क्षत्रिय समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया है। होटल संचालक गौरव के अनुसार सोमवार शाम करीब 6:10 बजे युवराज व रोहित नाम के युवक होटल पहुंचे थें। युवराज ने अपना आधार कार्ड देकर होटल में कमरा बुक कराया था। कुछ देर बाद एक युवक के साथ बाइक पर ऋतिक होटल में पहुंचा। यही युवक रात करीब 1:10 बजे ऋतिक का शव कंधे पर लेकर जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए। पुलिस के मुताबिक ये लोग ऋतिक को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। वहां से चिकित्सकों के जवाब देने पर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले गए। शव वहां छोड़कर से फरार हो गए।

पोस्टमार्टम हाउस पर बेटे की हत्या के बाद बिलखते पिता करन चौधरी ने मेडिकल पुलिस पर एक वर्ष पूर्व दर्ज कराए मुकदमे में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आरोपियों को उनकी घिनौनी हरकत की कड़ी सजा मिलती तो आज इकलौता बेटा जिंदा होता।

मेडिकल थाना क्षेत्र में पिछले साल 13 नवंबर को दोस्तों ने शराब पीने के बाद ऋतिक के बाल पकड़कर जमकर पिटाई की थी। जान से मारने की धमकी देते हुए पिस्टल मुंह में डाल दी थी। गले में बेल्ट डालकर जागृति विहार में सुनसान जगह ले गए थे। मुंह पर यूरिन भी किया था। अधमरी हालत में उसे छोड़कर चले गए थे। 14 नवंबर को ऋतिक बदहवास हालत में घर पहुंचा था और परिजनों को घटना की जानकारी दी थी।

पिता ने राजन गुर्जर निवासी जागृति विहार, आशीष मलिक निवासी अजंता कालोनी, मोहित ठाकुर निवासी सोमदत्त विहार, अवि शर्मा निवासी जेल चुंगी और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब ऋतिक ने चेहरे पर यूरिन करने की जानकारी परिजनों को नहीं थी। तीन दिन बाद आरोपियों ने घटना का वीडियो वायरल कर दिया था। इसके बाद परिजनों को घिनौनी हरकत का पता चला था। इस मामले में आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

ऋतिक ने वर्ष 2022 में इंटरमीडिएट किया था। इसके बाद वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ कंप्यूटर कोर्स भी कर रहा था। देर रात जब ऋतिक की हत्या का पता चला तो मां ममता और बड़ी बहन प्रियांशी और छोटी बहन मानसी का रोते हुए बुरा हाल हो गया। मंगलवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजन बेसुध हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें किसी तरह संभाला।

ऋतिक के चाचा निरंजन सिंह समाजवादी पार्टी के कोषाध्यक्ष और जिला कार्यालय प्रभारी हैं। ऋतिक की हत्या की सूचना पर जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, नेहा गौड आदि कार्यकर्ता पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। बाद में सपा कार्यालय पर शोक सभा में श्रद्धांजलि देते हुए ऋतिक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.