छत से गिरकर वृद्ध की मौत

0 48

जौनपुर। जनपद के बदलापुर थाना क्षेत्र सलामतपुर गांव में छत से गिरकर वृद्ध की मौत हो गई है। घटना रविवार सुबह लगभग 7:00 बजे की है गांव के विष्णु प्रकाश सिंह उम्र लगभग 65 वर्ष अपने छत के ऊपर धान को फैला रहे थे। धान को फैलाते समय वह पीछे की तरफ खींसकते चले गए।

पीछे की तरफ जाते हुए जैसे ही छत का छोर खत्म हुआ वह नीचे जा गिरे। गंभीर रूप से घायल विष्णु प्रकाश सिंह को जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.