अधिवक्ता समिति के कुल 12 पदों के लिए हुआ नामांकन

0 62

जौनपुर।मछलीशहर अधिवक्ता समिति के कुल 12 पदों के लिए नामांकन हुआ था। पर्चा वापसी के बाद अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष (2) पद, 10 वर्ष से अधिक अनुभव), उपाध्यक्ष (1 पद, 10 वर्ष से कम अनुभव), संयुक्त सचिव (प्रकाशन) पर मतदान होगा। 20 दिसंबर को पर्चा जांच की तिथि है और 30 दिसंबर को मतदान होना है। अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार श्रीवास्तव और हुबेदार पटेल ने नामांकन किया है। वहीं महामंत्री पद पर आलोक कुमार विश्वकर्मा अवनींद्र दूबे और नंदलाल यादव ने नामांकन किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रमेश प्रताप सिंह संजीव चौधरी उपाध्यक्ष दो पदों के लिए अशोक कुमार मिश्रा जितेंद्र प्रताप यादव और राजेश कुमार पटेल ने नामांकन किया है।

उपाध्यक्ष एक पद 10 वर्ष से कम अनुभव पर बलराम यादव, प्रेम चंद्र ने नामांकन किया है। कोषाध्यक्ष पद पर संदीप श्रीवास्तव सतीश कुमार ने नामांकन किया है। संयुक्त सचिव (प्रशासन) के लिए अनुराग श्रीवास्तव और राम सिंह पटेल ने नामांकन किया है, जबकि शेष पदों के लिए संयुक्त सचिव (प्रकाशन) पर अविनाश कुमार, संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) पर बालकुमार और आय-व्यय निरीक्षक पद पर अनिल कुमार ने नामांकन किया है। कार्यकारिणी के 6 पदों (15 वर्ष से अधिक अनुभव) के लिए अरुण कुमार चौरसिया, हरिश्चंद्र शुक्ला, धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने नामांकन किया है।

सदस्य कार्यकारिणी के 6 पदों (15 वर्ष से कम अनुभव) के लिए रमाशंकर पटेल और हरिश्चंद्र यादव का निर्विरोध निर्वाचन तय है। एल्डर्स कमेटी/चुनाव संचालन समिति के दिनेश चंद्र सिन्हा केदारनाथ यादव ब्रह्मदेव शुक्ल अशोक कुमार श्रीवास्तव हरनायक तिवारी और महामंत्री वेद प्रकाश श्रीवास्तव की उपस्थिति में पर्चा वापसी प्रक्रिया सम्पन्न हुई।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.