लॉजिकली फ़ैक्ट्स। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के कथित एक्स-पोस्ट का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया गया है कि उन्होंने बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार और हिन्दुओं के प्रमुख धार्मिक उत्सव कुंभ मेले की आलोचना की है। 2025 में कुंभ मेला जनवरी 12 से फ़रवरी 26 तक प्रयागराज में आयोजित होने वाला है। स्क्रीनशॉट में कथित तौर पर प्रियंका गांधी द्वारा एक्स पर शेयर की गई एक पोस्ट दिखाई गई है। जिसमें लिखा है। भारत मूर्खों का देश है जहां सरकार लोगों के पीने के पानी पर नहीं बल्कि पाखंडियों के शाही स्नान पे करोड़ों का खर्च करती है।
एक एक्स यूज़र ने लिखा है, “कुंभ मेले पर-प्रियंका वाड्रा का ट्विट देखिये। चाणक्य ने सही कहा था विदेशी कोख से जन्मी संतान राष्ट्रभक्त नहीं हो सकती।” ऐसे ही दावों वाले पोस्ट के आर्काइव वर्ज़न यहां और यहां देखे जा सकते हैं। हालांकि हमारी जांच में सामने आया कि वायरल स्क्रीनशॉट प्रियंका गांधी के नाम से बनाए गए एक फ़ेक अकाउंट से है। प्रियंका गांधी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर कुंभ मेले के बारे में कुछ भी पोस्ट नहीं किया है।
लॉजिकली फ़ैक्ट्स ने स्क्रीनशॉट में दिखाए गए अकाउंट “@PriyankagaINC” की जांच की और पाया कि यह न तो वेरिफाइड है और न ही प्रियंका गांधी के आधिकारिक एक्स अकाउंट से संबंधित है। उनका आधिकारिक अकाउंट @priyankagandhi (आर्काइव यहां) है जिसे ग्रे वेरिफ़िकेशन टिक मार्क मिला हुआ है। यह टिक इस बात की पुष्टि करता है कि अकाउंट एक्स के वेरिफ़िकेशन दिशानिर्देशों के अनुसार एक सरकारी या बहुपक्षीय संगठन से जुड़ा है। कुंभ मेले पर हालिया पोस्ट के लिए उनके आधिकारिक अकाउंट की जांच में वायरल दावे से मेल खाता कोई पोस्ट नहीं मिला।
केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम से एक फ़र्ज़ी पोस्ट वायरल हो रही है। जिसमें ग़लत दावा किया गया है कि उन्होंने कुंभ मेले के बारे में विवादित टिप्पणी की है। हालांकि उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसा कोई पोस्ट नहीं मिला। यह दावा उनके नाम से बनाए गए एक फ़ेक अकाउंट से शेयर किया गया था। आरोप है कि संगठन से जुड़े किसी व्यक्ति ने एैसा कार्य किया है।