जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भटेवरा की महिला ने पुलिस पर आरोप लगाया है। उक्त गांव निवासिनी सुनीला देवी ने यह आरोप लगाया है कि उसका पति सन्तोष कुमार यादव बीते दिनों कुंभ स्नान करने गया था। तब से उसका पति लापता है और वह कई बार थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराने हेतु गई लेकिन पुलिस उसकी गुमशुदगी दर्ज करने पर आनाकानी कर रही है। विवाहित महिला ने उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर यह मांग किया है कि उसके पति के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज की जाए और उसका पता लगाया जाए। अभी भी यह विवाहित अपने पति के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए उच्च अधिकारियों समेत थाने के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई दे रही है। जहां एक तरफ सरकार महिलाओं को तमाम सुविधा दे रही है वहीं सरायख्वाजा पुलिस मामला दर्ज न कर महिला को हलकांन कर रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि संतोष के लापता होने की गुमशुदगी कुंभ में दर्ज हो चुकी है।