जौनपुर। शाहगंज नगर के अयोध्या मार्ग पर रह रहे परिवार का दो वर्षीय पुत्र नैना रात के वक्त सोते समय लापता हो गया। पिता प्रमोद सोनी व माता नयना देवी खोजबीन में लगे हैं। आजमगढ़ जनपद के सेमरी निवासी प्रमोद सोनी अपनी पत्नी व बच्चे के साथ हिन्द सिनेमा के सामने रहता हैं। वह कबाड़ खरीदने बेचने का काम करता है। सोमवार की रात लगभग डेढ़ बजे जब दम्पति ने नींद से उठें तो मासूम लापता था। आस पास ढूंढने के बाद बुधवार को कोतवाली पहुंचा। अपने नात रिश्तेदार और अन्य शुभ चिंतकों को मामले की जानकारी दिया।सबने अपने स्तर से बहुत खोजा मगर कुछ पता नही चल सका। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह से पूछने पर उन्होंने कहा की ऐसा कोई मामला हमारे संज्ञान में नही आया है।