जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर में श्रद्धालुओं की बस व ट्रक दुर्घटना में तीर्थयात्रियों की हुई की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए ठाकुरबाड़ी विकास कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ अंजू सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया। समिति की अध्यक्ष को जैसे ही इस बड़ी दुर्घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने मृतकों के प्रति गहरा दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से यह प्रार्थना की है कि जिनकी इस दुर्घटना में मौत हुई है उन्हें इश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दें साथ ही उन्होंने घायलों को शीघ्र से शीघ्र स्वस्थ होने की भी कांमना की है। यह संस्था हमेशा सामाजिक कार्य से जानी और पहचानी जाती है।