जौनपुर। अशोक टाकीज के सामने सद्भावना रोड मे बाबा के चमत्कार से 25 वर्ष बाद घर में किलकारियां चहक उठी है। यह हम नही कह रहें है। बल्कि पच्चीस वर्षो से दर-बदर की ठोकर खाने वाले संतान के लिए परेशान दम्पत्ति का कहना है। लड़के की आस को लेकर महिला कई हॉस्पिटलों का चक्कर काट चुकी है विदेश तक कराया इलाज। लेकिन मायूसी हाथ लगी थी।
पीड़ित परिवार की माने तो सारे रिपोर्ट आते थे नॉर्मल फिर भी हाथ मे निराशा लगती थी। किस्मत तब बदली। जब मिलने पहुंची बाबा से कहा कि आंचल सुना है हमारी भी अर्जी लगा दीजिए मां से। और घर में हम भी खिलाएं अपने ललनवा को हमारी भी पुकार सुन लो मां के सेवक।
दम्पत्ति-पत्नी-पति एक वर्ष पहले किसी के बताने पर जौनपुर नगर के सद्भावना पुल के पास मां दुर्गा की पूजा पाठ करने वाले बाबा से मिली और उन्होंने भविष्यवाणी की जाओ तुमको पुत्र रत्न की प्राप्ति होगी।
उसके ठीक एक वर्ष बाद 15 फरवरी 2025 को महिला को सकुशल लड़का पैदा हुआ और महिला ने कहा कि यह बाबा का चमत्कार ही है। जो अपने सूने हूए घर के आंगन को भर दिया। बाबा का जितना धन्यवाद किया जाए उतना कम है हमें आस्था पर पूर्ण रूप से विश्वास हो गया है कि अगर सही नियत से अपनी मांग मांगी जाए तो जरूर देता है भगवान। मैं दुर्गा मां का बहुत-बहुत आभारी हूं कि हमारी सुनी गोद को भर दी। 2001 मे शादी हुई थी लेकिन आज तक गोद सुनी थी।
उधर बाबा विमल गुरु जी ने मीडिया से बात करते हुए कैमरे पर बताया कि एक साल पहले आये थे। मां के सेवक के रूप मे पिछले दस वर्षों से हूं। मां से अर्जी लगाया मां ने सुन लिया। मां की कृपा से ही चमत्कार हुआ है।
जौनपुर मे बाबा के चमत्कार से 25 वर्ष बाद घर में किलकारियां चहक उठी है। जौनपुर के रामदयाल गंज की रहने वाले दंपति परिवार में शादी के दो दशक बाद खुशियों की रौशनी लौट आई है। विज्ञान के आधुनिक युग मे ऐसी खबर भी सोचने पर मजबूर कर देती है। क्या वाकई बाबा का चमत्कार कहेंगे या फिर संयोग।