मारपीट व हत्या के प्रयास में 7 अभियुक्तों गिरफ्तार

दानिश इक़बाल

0 74

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वांछितों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर मय हमराह द्वारा थाना जलालपुर अन्तर्गत ग्राम रेहटी बनपुरवा में दिनांक- 13.03.2025 को पुरानी रंजीश को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति सुवाष यादव की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। घटना के सम्बन्ध में परिजन की तहरीर के आधार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 79/2025 धारा 191(2),191(3),115(2),118(1),109,125,352,351(3) बीएनएस में वांछित/नामजद 07 अभियुक्तगण 1. अच्छेलाल सरोज पुत्र राजाराम सरोज 2. प्रदीप पुत्र पारस सरोज 3. नन्हें सरोज पुत्र पारस सरोज 4. विनोद सरोज पुत्र सोहन सरोज 5. सत्यम सरोज पुत्र अच्छेलाल सरोज 6. सुभम सरोज पुत्र अच्छेलाल सरोज 7. मुन्ना सरोज पुत्र राजराम सरोज निवासीगण ग्राम रेहटी बनपुरवा थाना जलालपुर जौनपुर को आज दिनांक- 15.03.2025 को ग्राम बनपुरवा रेहटी से गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.