कार की चपेट में आने से बाइक सवार पति की मौत पत्नी गंभीर

0 214

 

जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र के धनिया मऊ बाजार के पास कर की चपेट में आने से पति और मौत पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। यह दुर्घटना गुरुवार लगभग 7:00 बजे की है। इसी थाना क्षेत्र के बडारी गांव निवासी जय नाथ यादव उम्र लगभग 57 वर्ष अपनी पत्नी शोभावती देवी के साथ बाइक से बाजार जा रहे थे। इस समय हाईवे से देख रफ्तार से आई हुई कार ने बाइक में टक्कर मार दिया।

 

दुर्घटना में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने पति को मृत घोषित कर दिया। घायल पत्नी को नई गंज में स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार अभी चल रहा है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना करने वाली कार को चालक समेत पुलिस ने पकड़ लिया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.