ई रिक्शा के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

0 48

 

जौनपुर। खेतासराय पुलिस ने ई रिक्शा के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने का दावा किया है। रिक्शा चोरी की मिली तहरीर पर सोमवार के दिन उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय मय पुलिस बल ने एक शातिर चोर शाहील निवासी गुरैनी मंझारे का पुरा थाना खेतासराय उम्र करीब 22 वर्ष मोहल्ला खासनपुर थाना नगर कोतवाली को एक चोरी के ई रिक्शा के साथ को समय करीब 1.20 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मामला पंजीकृत कर कार्यवाही की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.