महिला वकील मोहिनी सिंह को दरिंदों ने मारकर बिना कपड़ो के नहर में फेका, रेप की आशंका

0 173

 

यूपी के कासगंज जिले में बीते दो सितंबर से लापता महिला वकील मोहनी सिंह तोमर की रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दरिंदों ने उसे नहर में फेक दिया। महिला की लाश गुरूवार की सुबह नहर में निर्वस्त्र हालत में पाई गई है। कासगंज में 3 सितंबर को कोर्ट से लापता हुई 40 वर्षीय महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। सोमवार को मोहिनी तोमर कोर्ट में किसी से मिलने के लिए गई थीं। जिसके बाद वे अचानक गायब हो गईं। उनकी स्कूटी भी कोर्ट में खड़ी हुई मिली। इसके बाद परिवार ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस उन्हें ढूंढने में असफल रही।

गुरुवार सुबह मोहिनी तोमर की लाश कासगंज के शहर कोतवाली क्षेत्र की एक नहर में बरामद हुई। लाश की हालत अत्यधिक गंभीर थी। शरीर पर कपड़े नहीं थे। और सिर समेत पूरे शरीर पर चोट के निशान पाए गए। यह देख पुलिस ने आशंका जताई है कि पहले महिला के साथ रेप किया गया, फिर उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच टीम गठित कर दी है और अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है। इस घटना से पूरे कासगंज जिले में आक्रोश और भय का माहौल है। लोग इस बर्बर हत्याकांड की सख्त निंदा कर रहें हैं और दोषियों को कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.