डा दिनेश चंद्र हुए जौनपुर के नए जिलाधिकारी

0 403

 

जौनपुर। यूपी शासन की ओर से शुक्रवार की देर रात प्रदेश में 29 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए।
इस क्रम में जौनपुर के जिलाधिकारी रहे रविंद्र कुमार मांदड़ का भी तबादला किया गया। उन्हें प्रयागराज का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं इनकी जगह जौनपुर जिले की जिम्मेदारी डॉ. दिनेश चंद्र को दी गई है।
डॉ. दिनेश चंद्र सहारनपुर में डीएम का कार्यभार संभाल चुके हैं। जौनपुर में तैनाती के पहले वे चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग में बतौर विशेष सचिव कार्यरत थे। डॉ. दिनेश 2012 बैच के आईएएस हैं। वह डीएम बहराइच के पद पर भी रह चुके हैं।
रविंद्र कुमार मांदड़ ने फरवरी 2024 में जौनपुर जिले की जिम्मेदारी संभाली थी। करीब सात महीने 14 दिन के कार्यकाल में उन्होंने जिले में कई बदलाव किए। भ्रष्ट राजस्व कर्मियों व अन्य कर्मचारियों पर भी उन्होंने खूब कार्रवाई की। हलांकि लोकसभा चुनाव के बाद अब रविन्द्र कुमार मांदड़ जी अपने फुल फार्म में आकर जौनपुर के विकास को गति देने की योजना बनाने में जुट रहे थे कि शासन ने उनके तबादले का फरमान जारी कर दिया इससे एक बार फिर विकास की गति धीमी होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
नवागत जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र यूपी के ही जनपद बिजनौर के मूल निवासी है तथा 2012 बैच के आईएएस अधिकारी है। चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग में बतौर विशेष सचिव कार्यरत थे।अब डीएम जौनपुर बनाए गये है। इसके पहले बतौर डीएम कानपुर देहात, बहराइच और सहारनपुर में जिम्मेदारी निभा चुके है बतौर डीएम जौनपुर इनकी चौथी पोस्टिंग है।
स्थानान्तरित आईएएस की सूची निम्नवत है

जनपद जौनपुर में देश आज़ादी के बाद से अब तक के जिलाधिकारी की सूची कौन कितने दिन तक रहा ज़िलें में!

1. श्री सी0 वी0 राव आई0ए0एस0 15-08-1947 07-04-1948
2. श्री एस0 आर0 डी0 सक्सेना आई0ए0एस0 08-04-1948 12-08-1952
3. श्री लालरत्नाकर सिंह आई0ए0एस0 13-08-1952 10-04-1955
4. श्री गिरजा प्रसाद पाण्डेय आई0ए0एस0 11-04-1955 19-05-1956
5. श्री सत्य प्रकाश भटनागर आई0ए0एस0 20-05-1956 10-05-1957
6. श्री अश्वनी कुमार आई0ए0एस0 11-05-1957 22-07-1958
7. श्री वी0 के0 मिश्रा  आई0ए0एस0 23-08-1958 18-02-1959
8. श्री प्रताप सिंह आई0ए0एस0 02-03-1959 03-12-1960
9. श्री पी0 आर0 बी0 भीमन आई0ए0एस0 14-12-1960 25-06-1961
10. श्री एम0 एस0 मुस्फिक आई0ए0एस0 26-06-1961 06-07-1964
11. श्री पी0 सी0 सक्सेना आई0ए0एस0 07-07-1964 27-07-1967
12. श्री वी0 के0 सक्सेना आई0ए0एस0 28-07-1967 24-05-1969
13. श्री राजेन्द्र नाथ आई0ए0एस0 25-05-1969 12-06-1970
14. श्री आर0 एन0 मिश्रा आई0ए0एस0 13-06-1970 10-12-1973
15. श्री ओ0 एन0 वैद्य आई0ए0एस0 17-12-1973 03-08-1975
16. श्री सी0 के0 वर्मा आई0ए0एस0 04-08-1975 05-08-1976
17. श्री वी0 एस0 लाली आई0ए0एस0 06-08-1976 16-07-1977
18. श्री एस0 के0 अहमद आई0ए0एस0 29-07-1977 30-06-1978
19. श्री लक्ष्मी चन्‍द आई0ए0एस0 01-07-1978 11-07-1979
20. श्री एन0 ए0 विश्वनाथ आई0ए0एस0 12-07-1979 24-07-1980
21. श्रीमती नीरा यादव आई0ए0एस0 25-07-1980 31-05-1981
22. श्री ललित श्रीवास्तव आई0ए0एस0 01-06-1981 25-06-1983
23. श्री प्रदीप कुमार सिन्हा आई0ए0एस0 05-07-1983 20-06-1985
24. श्री विष्णु स्वरूप आई0ए0एस0 20-06-1985 19-08-1987
25. श्री नेतराम आई0ए0एस0 20-08-1987 20-05-1990
26. श्री बिन्दा स्वरूप आई0ए0एस0 24-05-1990 29-06-1990
27. श्री यशपाल आई0ए0एस0 10-07-1990 24-03-1991
28. श्री जी0 डी0 माहेश्वरी आई0ए0एस0 25-03-1991 28-06-1992
29. श्री प्रवीन कुमार आई0ए0एस0 01-07-1992 12-07-1993
30. श्री के0 ए0 सिंह देव आई0ए0एस0 12-07-1993 10-01-1994
31. श्री राजा राम आई0ए0एस0 11-01-1994 14-02-1995
32. श्री आर0 ए0 प्रसाद आई0ए0एस0 14-02-1995 10-07-1995
33. श्री जगत पाल आई0ए0एस0 10-07-1995 07-08-1996
34. श्री नवनीत कुमार सहगल आई0ए0एस0 07-08-1996 14-10-1997
35. श्रीम‍ती अनीता सिंह आई0ए0एस0 05-10-1997 11-04-1998
36. श्री के0 के0 उपाध्याय आई0ए0एस0 14-04-1998 09-04-1999
37. श्रीमती नीना नन्दन आई0ए0एस0 11-04-1999 24-10-1999
38. श्री बी0 डी0 सिंह आई0ए0एस0 27-10-1999 12-09-2000
39. श्री राजन शुक्ला आई0ए0एस0 12-09-2000 19-04-2002
40. श्री संजीव मित्तल आई0ए0एस0 21-04-2002 07-05-2002
41. श्री चन्द्र भानु आई0ए0एस0 10-05-2002 11-11-2002
42. श्री राजा राम उपाध्याय आई0ए0एस0 16-11-2002 30-06-2003
43. श्री टी0 पी0 पाठक आई0ए0एस0 01-07-2003 16-07-2003
44. श्री डी0 सी0 मिश्रा आई0ए0एस0 19-07-2003 31-01-2004
45. श्री जितेन्द्र कुमार आई0ए0एस0 03-02-2004 07-03-2005
46. श्री अनुराग यादव आई0ए0एस0 08-03-2005 17-05-2007
47. श्रीमती अपर्णा यू0 आई0ए0एस0 17-05-2007 13-04-2010
48. श्री गौरव दयाल आई0ए0एस0 13-04-2010 20-03-2012
49. डा0 बलकार सिंह आई0ए0एस0 27-03-2012 30-09-2012
50. श्री सुहास एल0 वाई0 आई0ए0एस0 30-09-2012 23-01-2015
51. श्री भानुु चन्द्र गोस्वामी आई0ए0एस0 31-01-2015 24-02-2017
52. डा0 बलकार सिंह आई0ए0एस0 24-02-2017 22-05-2017
53. श्री सर्वज्ञ राम मिश्र आई0ए0एस0 22-05-2017 22-12-2017
54. श्री अरविन्द मलप्पा बंगारी आई0ए0एस0 25-12-2017 13-10-2019
55. श्री दिनेश कुमार सिंह आई0ए0एस0 16-10-2019 18-01-2021
56. श्री मनीष कुमार वर्मा आई0ए0एस0 18-01-2021 28-02-2023
57. श्री अनुज कुमार झा आई0ए0एस0 03-03-2023 30-01-2024
58 श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ आई0ए0एस0 02-02-2024
Leave A Reply

Your email address will not be published.