देश की राजधानी दिल्ली ने मनाया भाल तिलक की बिंदी-हिंदी

0 80

उत्तर प्रदेश लखनऊ :राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में दिनांक 21/09/2023 को हिंदी दिवस के उपलक्ष में भाल तिलक की बिंदी-हिंदी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रमा, प्राचार्या हंसराज कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, अध्यक्षता कर रही संस्थान की महामंत्री डॉ. सीमा गुप्ता, विशिष्ट अतिथि डॉ. भावना तिवारी, निदेशक गाथा, श्री राम अवतार बैरवा, सहायक निदेशक, आकाशवाणी नई दिल्ली, डॉ. सैय्यद नजम इकबाल

कार्यक्रम निर्माता
दिल्ली दूरदर्शन उर्दू, सुश्री अनीता मुकीम द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ हुआ। कार्यक्रम में वाणी वंदना डॉ. निवेदिता शर्मा द्वारा किया गया। श्री सम्भव कुमार, डॉ. महेन्द्र प्रजापति,डॉ. निवेदिता शर्मा, डॉक्टर अवधेश तिवारी, डॉ. गीतिका चतुर्वेदी द्वारा किए गए काव्यपाठ और वक्तव्य का दर्शक दीर्घा में मौजूद साहित्यकार, प्रबुधजन और युवाओं ने भरपूर लुफ्त उठाया। डॉ. रमा, डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ. भावना तिवारी, श्री राम अवतार बैरवा, डॉ. सैय्यद नजम इकबाल सुश्री अनीता मुकीम द्वारा भाल तिलक की बिंदी हिंदी पर मुख्य काव्य वक्तव्य प्रस्तुत किया गया। डॉक्टर महेंद्र प्रजापति, डॉक्टर नीतू शर्मा और डॉक्टर प्रशांत सिंह ने अपने वक्तव्य से युवाओं का पथ प्रदर्शित किया।


जोरदार तालियों के मध्य हंसराज कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रमा द्वारा हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विशेष संदेश दिया गया। संस्थान की महामंत्री डॉ. सीमा गुप्ता राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान के वार्षिक कार्यक्रम रिपोर्ट प्रस्तुत की और हिंदी माथे का है श्रृंगार कविता पाठ करने के साथ हिंदी के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए कार्य करने में सहयोग देने पर बल दिया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा आई.ए.एस. द्वारा हिंदी दिवस के इस कार्यक्रम में संदेश दिया गया कि हिंदी दिल की भाषा है जो दिल को जोड़ती है, इसलिए हम सभी को हिंदी का अवश्य ही मान सम्मान के साथ व्यापक प्रचार प्रसार करना चाहिए।डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा आई.ए.एस. द्वारा कहा गया कि संस्थान हिंदी भाषा के संरक्षण के लिए तमाम कार्य कर रही है साथ ही साहित्य के माध्यम से साहित्यिक चेतना के संरक्षण के लिए Sand महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

कार्यक्रम का सुंदर संयोजन कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. अवधेश तिवारी एवं डॉ. गीतिका चतुर्वेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में छात्र विकी, हिंदी साहित्य परिषद और हंसराज कॉलेज के समस्त अध्यापक, सदस्य एवम छात्र आदि उपस्थित रहे।
देश की राजधानी दिल्ली में राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित काव्य वक्तव्य कार्यक्रम में युवाओं की भारी संख्या में उपस्थिति ने कार्यक्रम में एक नई जोश और ऊर्जा को भर दिया। दिल्ली के मौजूद साहित्यकारों द्वारा संस्थान की महामंत्री डॉ. सीमा गुप्ता से आग्रह किया गया की इस प्रकार के कार्यक्रम संस्थान द्वारा दिल्ली में भी लगातार आयोजित कराया जाना चाहिए। कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की गई। यह जानकारी डॉ सीमा गुप्ता महामंत्री राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश लखनऊ द्रारा दी गई है!

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.