2 अक्टूबर को डॉ अशोक यादव के पुत्र का जन्म दिवस

0 482

 

 

जौनपुर। जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर अशोक कुमार यादव बेटे की जन्म दिवस पर इतना खुश दिखाई दे रहे थे कि अस्पताल के सभी चिकित्सक वह अन्य कर्मचारियों को अपने हाथ से खुद घूम-घूम कर निमंत्रण दें रहें थें। बेटे आदविक यादव का प्रथम जन्मदिन मोहल्ला रूहट्टा में स्थित शाश्वत मैरिज हॉल में 2 अक्टूबर को बड़े ही धूमधाम से मनाने जा रहें हैं। सौभाग्य की बात ये है कि एक तरफ देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिवस मनाने जा रहा है वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर अशोक कुमार यादव भी अपने पुत्र का जन्मदिन इस तिथि में मना रहें हैं। क्योंकि दो अक्टूबर को उनके बेटे आदविक यादव को भी जन्म हुआ था। यह भी एक सौभाग्य की बात है कि बच्चे का जन्म देश के राष्ट्रपिता के जन्म वाली तिथि पर हुआ। डॉ अशोक को इस बात की सबसे अधिक खुशी है कि उनके पुत्र का जन्म इतिहासिक दिन हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.