करंट लगने से विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

0 33

 

जौनपुर। सरपतहा थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव में करंट लगने से विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उक्त गांव निवासी अखिलेश कुमार तिवारी की 34 वर्षीय पत्नी बबिता तिवारी गुरुवार सुबह 8:00 बजे घर में ही करंट मार दिया। करंट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बबीता की शादी लगभग 18 वर्ष पूर्ण हुई थी और इसका 2010 मे गौना गया हुआ था। बड़ी बेटी 12 वर्ष की और बेटा 10 वर्ष और तीसरा बेटा लगभग 7 वर्ष का बताया गया है।

इनका मायका इसी जनपद के बदलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम रूपपुरा बताया गया है। उनके मायके के लोगों का आरोप है कि महिला की हत्या कर दी गई है। महिला का पति किसी दूसरे महिला के प्रेम में अक्सर इस मारा पीटा और प्रताड़ित किया करता था। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.