जौनपुर।शाहगंज में खुटहन रोड पर बन रहे निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत।आनन फानन में वहां काम कर रहे मिस्त्री ने पुलिस को सूचना दी। तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने शव देखा तो कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक खुटहन रोड पर एक निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल पर काम चल रहा था। इसी दौरान एक मजदूर अचानक तीसरी मंजिल से सड़क पर गिरा और बुरी तरह से घायल हो गया। मजदूर का नाम अरविंद कुमार 50 वर्ष पुत्र रामबहाल बताया जा रहा है। जो जनपद आजमगढ़ के बागबहार पवई थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने भी विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।