जौनपुर। बैंगलोर के रहने वाले एक 34 वर्षीय टैलेंटेड एआई इंजीनियर ने जौनपुर जनपद की जज को भ्रष्ट लिख कर सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले उसने एक घंटे से ज्यादा वक्त का वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में वह अपना नाम अतुल सुभाष बताता है। आगे कह रहा है कि वह सुसाइड करने पर मजबूर है। उसे इस स्थिति पर लाकर छोड़ा गया है कि उसके पास इसके अलावा कोई रास्ता नहीं है।
वीडियो में अतुल पांच लोगों पर आरोप लगा रहे हैं। इनका नाम- जौनपुर फैमिली कोर्ट की प्रिंसिपल जज रीता कौशिक, दिल्ली की एक कंपनी में कार्यरत उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया निवासी जौनपुर, ब्रदर इन लॉ अनुराग सिंघानिया उर्फ पीयूष सिंघानिया पाँचवाँ पत्नी के चाचा सुशील सिंघानिया, जौनपुर शामिल हैं।
युवक ने वीडियो में पैसों के एक बड़े अमाउंट के लेन-देन का जिक्र किया है। फैमिली विवाद में अतुल पर कई-कई मुकदमे दर्ज कराए जाने की बात है। इस हालत तक टॉर्चर किया की एक इंजीनियर यानी अतुल सुभाष को खुद को खत्म कर लेने पर मजबूर होना पड़ा।