पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस नेता को घरों मे किया गया नजरबंद

0 160

 

जौनपुर। उतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 18दिसम्बर को प्रस्तावित विधानसभा घेराव के लिए घेराव करने जा रहे जिले के समस्त कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारीयों को योगी सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा आधी रात से ही घरों मे नजरबंद कर दिया गया। ज्ञात हो कि कांग्रेस पार्टी ने सरकार की हर नाकामी से पर्दा उठाने के लिए सड़क पर उतरकर संघर्ष करने का निर्णय लिया और 18 दिसंबर को विधानसभा घेराव करके सोई हुई सरकार को जगाने का आह्वान किया गया था।

आज प्रदेश मुख्यालय मे होने वाले विधानसभा घेराव के शांतिपूर्ण प्रदर्शन का दमन करने की नियत से आधी रात को युथ कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सोनकर, NSUI अध्यक्ष अमन सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र वीर बहादुर विक्रम सिंह बाबा जी, जिला महासचिव एड. उस्मान अली, जिला महासचिव राकेश सिंह डब्बू, पूर्व NSUI अध्यक्ष शशांक राय, आदिल, और दर्जनों नेताओं समेत कांग्रेस शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम को घर मे नजरबंद कर दिया गया।

नजरबंद किए जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए विशाल सिंह हुकुम ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पुलिस प्रशासन के द्वारा विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की दमनकारी नीति हमारी आवाज को नहीं दबा सकती है। हम आने वाले समय मे दुगनी ताकत से किसानों बेरोजगारों पिछड़ों और मजलूमों की आवाज को सदन से लेकर सड़क तक उठाने का काम करेंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.