सड़क दुघर्टना में घायल दो युवकों की उपचार के दौरान मौत

0 49

 

खुटहन(जौनपुर)19 दिसंबर थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर गुरुवार की शाम हुई सड़क दुघर्टना में घायल दो युवकों की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पीएम के बाद शव घर लाकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। स्वजनों के कारण क्रंदन से दोनों गांवों में शोक की लहर छा गई।

कम्मरपुर गांव निवासी 47 वर्षीय रामपलट प्रचेता बाइक पर अचार मुरब्बा रख फेरी कर बेचते थे। गुरुवार की देर रात वे अपनी रिस्तेदारी से वापस लौट रहे थे। रामनगर बाजार के बगल जोगियाबीर बाबा मंदिर के पास अज्ञात वाहन से हुई टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार हेतु उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां से बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पत्नी चंद्रिका और 12 वर्षीय पुत्री सोनम व 10 वर्षीय पुत्र अमन सहित परिवार के रोने बिलखने से माहौल गमगीन हो गया।
वहीं दरना गांव निवासी 45 वर्षीय अवधेश प्रजापति गुरुवार की शाम शाहगंज से वापस गांव लौट रहे थे। निजमापुर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही गांव में शोक छा गया। पत्नी शशिकला, पुत्र संभव व पुत्री रेशू की का रोते रोते बुरा हाल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.