17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी।

0 92

जौनपुर।नगर से सटे सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के ग्राम नरौली गांव में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना रविवार शाम लगभग 7 बजे की है। उक्त गांव निवासी राजदेव गौतम की 17 वर्षीय पुत्री कुमारी करीना ने घर में लगे पंखे में साड़ी बांध कर उसी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

जैसे ही इस घटना की जानकारी परिवार के लोग को हुई तभी सभी लोग दौड़े तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था।फिर लोगों दरवाजे को तोड़ कर देखा तो उसकी लाश फंदे पर लटकीं हुई थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.