Advertisement

टीजीटी परीक्षा के दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई परीक्षा

जौनपुर। जनपद में टीजीटी परीक्षा के दूसरे दिन गुरुवार को सभी 20 परीक्षा केंद्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई। परीक्षा को नकलविहीन एवं पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन द्वारा त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। सभी केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही है, जबकि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन की ओर से नियुक्त स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगातार परीक्षा केंद्रों का चक्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी परीक्षा की निगरानी में जुटे हुए हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार अब तक सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है।

Amanki Shaan News