दबंगों के खौफ से महिला का परिवार गांव से पलायन करने की ​फिराक में

0 86

 

जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र के बरपुर गांव की महिला न्याय के लिए दर-दर ठोकरे खा रही है। महिला ने प्रदेश सरकार समेत जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में न्याय की गुहार लगाई है। घटना कुछ इस प्रकार की है कि 10 फरवरी दिन के लगभग 3 बजे गांव की सोफिया बानो पत्नी रियाज अहमद घर से कुछ दूरी पर घास कर रही थी। उसी समय गांव के कुछ दबंग उसके पास पहुंच कर छेड़खानी किया। महिला ने जब इस बात का विरोध किया तो दबंगों ने उसे बुरी तरह से पीट कर घायल कर दिया। महिला का आरोप है कि जब वह थाने गई तो पुलिस ने मनमानी ढंग से प्रार्थना पत्र लिखकर अंगूठा निशान लगवा लिया। पुलिस ने मामले की लिपापोती करते हुए मारपीट गाली जान के मरने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। दबंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने के कारण आए दिन महिला और उसके परिवार को बराबर जान से मारने की धमकी दबंग घर पर चढ़ कर दे रहे हैं जिसके कारण अब महिला का परिवार गांव से पलायन करने के फिराक में लगा हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.