जौनपुर। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने थाना मीरगंज क्षेत्र में पिकेट बूथ बभनियांव व चौकी जंघई का औचक निरीक्षण किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान पिकेट ड्यूटी, सुरक्षा व्यवस्था, सतर्कता, आगंतुक रजिस्टर, संचार व्यवस्था तथा रात्रि गश्त संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
उसी दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सतर्क एवं अनुशासित रहकर प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की नियमित चेकिंग, जनता से बेहतर संवाद बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक आदेश-निर्देश दिए।
“दानिश इकबाल”













