जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी ने व्यक्ति पर डंडे व चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना गुरूवार की सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है।
घायल व्यक्ति के बेटे रविशंकर विश्वकर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पिता घर पर बैठे हुए थे कि तभी पड़ोसी प्रदीप कुमार अपने दो बेटों डब्लू और पप्पू के साथ वहां आएं और पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई।
विवाद इतना बढा कि डब्लू ने रविशंकर के पिता पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं, पप्पू ने लाठी से वार किया। इस हमले में उनके पिता के सिर पर गंभीर चोटें आईं, साथ ही हाथ और पैरों में भी चोटें लगीं।हमलावरों ने पीड़ित को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। हमले के बाद रविशंकर के पिता जमीन पर गिर गए।
रविशंकर ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उनके पिता को कोतवाली ले गई। प्रभारी निरीक्षक ने घायल पिता का इलाज कराया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका मेडिकल मुआयना भी करवाया। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार पांडे ने बताया की तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आगे की विधि कार्रवाई की जा रही है











